Home डेली न्यूज़ उड़ान अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

उड़ान अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

30
0
Jeevan Ayurveda

पीडि़ता के प्रति सकारात्मक व्यवहार हेतु किया निर्देशित
छतरपुर। शहर के किशोर सागर स्थित ऑडिटोरियम में पुलिस मुख्यालय के उड़ान अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अगम जैन की अध्यक्षता में महिला पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु बैठक आयोजित की गई। प्रशिक्षण में जिले के महिला अनुसंधान अधिकारियों को महिला अपराधों में नियंत्रण एवं महिला पीडि़ता व फरियादियों के साथ संवेदनशीलता एवं नम्रता के साथ सकरात्मक व्यवहार कर उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
एएसपी विक्रम सिंह, सीएसपी अमन मिश्रा, थाना प्रभारी महिला निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री एवं थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक सुरभि शर्मा द्वारा महिला अपराधों की विवेचना एवं कानूनी प्रावधानों हेतु प्रशिक्षण भी दिया गया। महिला संबंधी अपराधों एवं साइबर क्राइम के माध्यम से महिलाओं में घटित अपराधों से बचाव हेतु स्कूलों एवं कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला अनुसंधान अधिकारियों से विवेचना के दौरान होने वाली समस्या भी सुनी गई एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया गया। एसपी ने उपस्थित सभी महिला अधिकारियों एवं कर्मचारी से पुलिस ड्यूटी में होने वाली समस्याएं सुनी गई। ड्यूटी हेतु उनकी पसंद की जगह जैसे की पुलिस ऑफिस, पुलिस शाखा, थाना में जाने हेतु पूछा गया। आपसी समन्वय बनाते हुए तनाव रहित ड्यूटी हेतु निर्देशित किया गया साथ ही संबंधित किसी भी तरह की समस्या के लिए तीन महिला पुलिस अधिकारियों रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक सुरभि शर्मा की सदस्यता में एक विशेष कमेटी गठित की गई।
उपस्थित सभी पुलिस महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित समय अवधि में निरंतर मेडिकल परीक्षण हेतु सलाह दी गई। मोटिवेशनल स्पीकर संदीप द्वारा सभी महिला अधिकारियों को अपनी पुस्तक व्यक्तित्व विकास एक प्रयास के माध्यम से मोटिवेट किया गया।
ऑडिटोरियम में आयोजित उड़ान अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण बैठक में एएसपी विक्रम सिंह, अमन मिश्रा, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक सुरभी शर्मा, महिला सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक तबस्सुम खान, जिले के समस्त थानों के महिला अनुसंधान कर्ता, मोटिवेशनल स्पीकर संदीप विश्वकर्मा, महिला पुलिस बल, संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here