छतरपुर। शुक्रवार को छतरपुर जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले का मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर आयोजित किया जा रहा है। राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 9.15 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। 9.30 बजे परेड और हर्ष फायर का आयोजन होगा, 9.50 बजे मुख्य अतिथि परेड कमाण्डारों से परिचय लेंगे, 10 बजे विभागीय झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, 10.20 बजे पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।








