Home डेली न्यूज़ ट्रैन में चढऩे उतरने को लेकर यात्रियों में हुआ विवाद

ट्रैन में चढऩे उतरने को लेकर यात्रियों में हुआ विवाद

73
0
Jeevan Ayurveda

जमकर चले लात-घूसे, एक यात्री घायल
हरपालपुर। हरपालपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मंगलवार को यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यात्रियों के बीच बांदा-झाँसी मेमो ट्रैन में चढऩे और सीट पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यात्रियों में विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में लात, घूसे, पत्थर चल गए। जिसमें एक यात्री मारपीट के चलते बेहोश हो गया। यात्रियों के हुए विवाद में महिलायें बच्चों को भी मामूली चोट आईं हैं। हालांकि सूचना के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। मारपीट के चलते बेहोश यात्री को इलाज के लिए डायल हंड्रेड की मदद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। दोनों पक्षों को पुलिस थाने लाई जहां यात्रियों द्वारा आपस में राजनीमा कर लिया जिससे पुलिस ने किसी भी पक्ष पर मामला दर्ज नहीं किया।  
 ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के मद्देनजर ट्रेनों में भारी भीड़ परेशानी का सबब बन रही है। ट्रेन में बैठने और चढऩे को लेकर आए दिन यात्रियों के विवाद भी सामने आ रहे हैं। हरपालपुर रेलवे स्टेशन से महानगरों की यात्रा करने को लेकर मेमो ट्रैन में भारी भीड़ जुट रही है। मेमो ट्रैन में चढऩे को लेकर यात्री आपस में भिड़ गए। स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गईं।
इसके साथ ही यह घटना यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे द्वारा किये जा रहे तमाम दावों की पोल खोल रही है। खास बात यह है कि एक तरफ जहां यात्री दुव्र्यवस्था के चलते मारपीट पर उतारू है, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर बनाई गई जीआरपी चौकी हमेशा बंद रहती है।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here