
पंजी पर हस्ताक्षर न करने से निकाले जाने का भय
छतरपुर। सोमवार की दोपहर 2 बजे जिले के शिक्षा विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर एवं लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के नाम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।कर्मचारियों ने कहा कि वे 6 वर्षों से लगातार आउट सोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहे हैं लेकिन कार्यालय के आदेश अनुसार समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर पंजी पर हस्ताक्षर करने से मना किया गया है जबकि ऐसा आदेश लोक शिक्षण संचालक भोपाल से नहीं आया है और न ही किसी अन्य जिले में ऐसा कोई आदेश हुआ है। छतरपुर जिले में आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर को हस्ताक्षर करने से मना किया गया है। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष जीतू चौधरी ने बताया कि हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी स्कूल में 11 नवंबर को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर को पंजी पर हस्ताक्षर करने से मना किया गया है जबकि अन्य जिले में ऐसा कोई आदेश नहीं हुआ है। आदेश में लिखा है कि न ही आपकी उपस्थिति लेंगे और ना ही आपके दस्तखत कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे और भोपाल भी जाएंगे।प्रभारी शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि इसमें हमारा कोई लेना-देना नहीं है एमपी कॉर्न ने आदेश किया है कि 31 अक्टूबर के बाद से हम वेतन नहीं दे पाएंगे। डीपीआई ने आदेश किया था। कंप्यूटर ऑपरेटर ने आवेदन दिया है हम डीपीआई को भेज देंगे।









