Home डेली न्यूज़ भाजपा नेत्री के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

भाजपा नेत्री के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

45
0
Jeevan Ayurveda

लाखों के आभूषण और नगदी लेकर चंपत हुए चोर
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वाई नंबर 36 में रहने वाली भाजपा नेत्री के सूने घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों की चोरी को अंजाम दिया गया है। जिस वक्त घर में चोरी हुई उस वक्त भाजपा नेत्री घर पर नहीं थीं। भाजपा नेत्री ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर चोरों को पकडऩे की मांग की है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रियंका पत्नी सिद्धार्थ शंकर द्विवेदी ने बताया कि उनके पति भारतीय सेना के जवान हैं और वह शहर के वार्ड नंबर 36 की राधिक कॉलोनी में अपने बच्चों के साथ रहती हैं। विगत 19 मार्च को वे अपने पुत्र का एडमीशन कराने के लिए इंदौर गई थीं और घर पर ताला लगा हुआ था। इंदौर प्रवास के दौरान एक दिन उनके पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला बदला हुआ है। जब उन्होंने ताले की फोटो व्हाट्सएप पर मांगवाकर जांच की तो वास्तव में ताला बदला हुआ था। इसके बाद प्रियंका इंदौर से वापिस छतरपुर आईं। ताले को तोड़कर जब अंदर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि घर में रखी सवा लाख की नगदी और 12 से 13 लाख रुपए कीमत के जेवरात गायब हैं। उन्होंने 30 मार्च को सिविल लाइन थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here