
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी नशे के विरुद्ध कार्यवाही की गई। चंदला थाना पुलिस ने ग्राम हिडोरी बारी से एक व्यक्ति को 6 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया, जबकि बमीठा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के सात अलग-अलग स्थानों में छापामार कार्यवाही करते हुए 25 लीटर देशी तथा अंग्रेजी शराब जप्त की है। बमीठा पुलिस द्वारा सात अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर आरेपियों के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की है। इसी तरह गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर नशाखोरी करने वाले दो व्यक्तियों को पकड़ा। साथ ही अवैध शराब बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को पकड़कर उसके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है। लवकुशनगर थाना ने एक स्थान से करीब 4 लीटर अवैध शराब जप्त करने की कार्यवाही की है। ओरछा रोड थाना पुलिस ने भी एक स्थान से अवैध शराब जप्त करने की कार्यवाही की है।कुख्यात आरोपी पर हुई रासुका की कार्यवाही, भेजा गया जेलखजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा ने बताया कि महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगपुरा निवासी कुख्यात अपराधी पप्पू उर्फ पवन सिंह पुत्र अतबल सिंह के विरुद्ध विभिन्न थानों में करीब डेढ़ दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं, जिसके चलते पुलिस ने उसके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की कार्यवाही का प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी के सामने पेश किया था। सोमवार को आदर्श आचरण संहिता का पालन कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उक्त अपराधी पप्पू उर्फ पवन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।








