
छतरपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे खुशी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने गत रोज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस शहर की गरीब बस्ती पहुंचकर यहां के बच्चों के साथ मनाया। इस मौके पर ध्वजारोहण के बाद बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया गया, साथ ही बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर फाउंडेशन की सदस्य दिव्या दुबे, पिंकी यादव, शालू सेन, प्रभा गोस्वामी, वर्षा चौरसिया, निकेता दुबे, नेहा वाल्मीक, सबनम राजा परमार, जान्या चौरसिया सहित फाउंडेशन की अध्यक्ष खुशबू दुबे मौजूद रहीं।








