Home डेली न्यूज़ ताम्रकार समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती

ताम्रकार समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती

136
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीते रोज ताम्रकार समाज ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं विधायक द्वारा मंदिर निर्माण की घोषणा ने उत्साह को दोगुना कर दिया। सामूहिक प्रसाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।ताम्रकार समाज के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन में युवा, बुजुर्ग और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे वातावरण भक्तिमय और प्रेरणादायक बना। मुख्य अतिथि छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को और गरिमामय बनाया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पत्रकार नीरज सोनी, बद्री पौराणिक और रामलीला संचालक नरेंद्र चतुर्वेदी उपस्थित रहे। समाज के अध्यक्ष श्री संतोष ताम्रकार ने बताया कि सभी वर्गों का उत्साह देखते ही बनता था। विधायक श्रीमती ललिता यादव ने भगवान सहस्त्रबाहु जी के भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा की और समाज से उचित स्थान चयन करने का आग्रह किया ताकि छतरपुर में जल्द ही राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी का मंदिर और प्रतिमा स्थापित हो सके। इस घोषणा से ताम्रकार समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here