Home डेली न्यूज़ सलाखों के पीछे पहुंचा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी

सलाखों के पीछे पहुंचा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी

30
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की कार्यवाही की है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात व्यक्ति 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध करने के उपरांत पुलिस ने लड़की की तलाश शुरु की। साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल की गई तो उक्त लड़की पुलिस को जम्मू शहर में मिली। लड़की को दस्तयाब करने के साथ ही पुलिस ने उस युवक को भी गिरफ्तार कर लिया, जो उसे अपने साथ लेकर गया था। लड़की के कथन और मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की बात सामने आई जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 366ए, 376, 376(2एन), 3/4, 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया। पकड़े गए युवक ने बताया है कि वह सिविल लाइन थाना छतरपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम कर्री का रहने वाला है तथा उसकी उम्र 21 वर्ष है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here