Home डेली न्यूज़ खिताबी मुकाबले में परमार पैंथर ने मारी बाजी

खिताबी मुकाबले में परमार पैंथर ने मारी बाजी

38
0
Jeevan Ayurveda

स्व. राजेंद्र सिंह बुंदेला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

ईशानगर। कस्बे के समीपी ग्राम पहाडग़ांव में स्व. राजेंद्र सिंह बुंदेला की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला गुरूवार को रगौली और परमार पैंथर के बीच खेला गया जिसमें रगौली को पराजित कर परमार पैंथर ने बाजी मार ली। फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला बबलू और पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने दोनों ही टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी परमार पैंथर टीम ने 219 रन बनाए थे, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी रगौली की टीम मात्र 16 ओवर में 125 रनों पर ऑलआउट हो गई। अतिथियों ने विजेता टीम को 21 हजार एवं उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए की नगद राशी के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजन क्रिकेट टूर्नामेंट से ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने आने का मंच मिलता है, इसलिए ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, नौगांव के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजुल सक्सेना, रंजीत सिंह बुंदेला, सरपंच अरविंद सिंह बुंदेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष केडी गोस्वामी, जनपद सदस्य बबलू पाठक, मोनू जड़ीबूटी सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here