Home डेली न्यूज़ छतरपुर की दीनदयाल रसोई को चोर ने बनाया निशाना

छतरपुर की दीनदयाल रसोई को चोर ने बनाया निशाना

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड में स्थित दीनदयाल रसोई को बीती रात अज्ञात चोर ने निशाना बनाया है। रसोई प्रबंधन समिति के सदस्य विपिन अवस्थी ने बताया कि रात करीब पौने तीन बजे एक व्यक्ति रसोई परिसर की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुआ और इसके बाद रसोई का ताला तोड़कर अंदर घुसा, जहां से उसने डीवीआर, टीवी, जियो फाइबर मॉडम और डोनेशन बॉक्स सहित 80 से 90 हजार रुपये का सामान चुरा लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरु की है। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, उनमें दिख रहे व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट नहीं है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here