Home डेली न्यूज़ केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में गढ़ीमलहरा के ट्रेचिंग ग्राउंड में हुआ पौधरोपण

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में गढ़ीमलहरा के ट्रेचिंग ग्राउंड में हुआ पौधरोपण

29
0
Jeevan Ayurveda

गढ़ीमलहरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए जाने का कार्य तेजी से जारी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में साढे 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद गढ़ीमलहरा द्वारा ट्रेचिंग ग्राउण्ड में केंंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की उपस्थिति में पौध-रोपण किया गया। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक युवा पीढ़ी को जोड़ें। उनके मन में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के भाव जागृत करें। भाजपा नेता नगर परिषद उपाध्यक्ष वीरेंद्र सरपंच ने सभी से अपील की है कि एक पेड़ मां के नाम के अभियान का संकल्प हर व्यक्ति ले और लक्ष्य तक पहुंचाए। सभी एक पेड़ अपने मां के नाम से जरूर लगाएं। इसस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान गौतम , पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह , नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र सरपंच चौरसिया , पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक, जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार चौरसिया, मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष नीता अहिरवार, जनपद अध्यक्ष हेमलता पाठक, धीरेंद्र नायक, अरविंद त्रिपाठी, पार्षदगण एवं नगर परिषद का अमला मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here