Home डेली न्यूज़ मऊरानीपुर को शिकस्त देकर टीकमगढ़ ने जीता उद्घाटन मैच

मऊरानीपुर को शिकस्त देकर टीकमगढ़ ने जीता उद्घाटन मैच

43
0
Jeevan Ayurveda

स्व. संतोष विजय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
छतरपुर। राजनगर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम झमटुली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. संतोष विजय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने उक्त टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच टीकमगढ़ और मऊरानीपुर के बीच खेला गया जिसमें टीकमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। टूर्नामेंट का शुभारंभ करने पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने मैदान पर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लिया और जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। तदपुरांत मैच प्रारंभ हुआ। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीकमगढ़ की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में कुल 193 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊरानीपुर की टीम मात्र 104 रन बनाकर ऑला आउट हो गई। इस मौके पर झमटुली सरपंच पाना-राजू पटेल के अलावा गांव एवं क्षेत्र के खेलप्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here