Home डेली न्यूज़ वारंट को तामील कराने में हो रही परेशानियों पर हुई चर्चा

वारंट को तामील कराने में हो रही परेशानियों पर हुई चर्चा

73
0
Jeevan Ayurveda

कोर्ट मोहर्रिर का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
छतरपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रविवार को पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी प्रवेश अहिरवार एवं एडीपीओ केके गौतम द्वारा सभी कोर्ट मोहर्रिर को दिशा-निर्देश दिए गए। एक दिवसीय प्रशिक्षण में सभी दस्तावेजों अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित करने के साथ ही सम्मन, वारंट की तामीली में हो रहे अनावश्यक विलंब एवं उनके शीघ्र तामीली के संबंध में आ रही कठनाइयों के संबंध में चर्चा की गई। वांछित जानकारी एवं मासिक नक्शे समय पर भिजवाने हेतु निर्देशित किया गया।  प्रशिक्षण में विशेष तौर पर आदतन अपराधियों जो जमानत पर जमानत शर्तों का उल्लंघन कर निरंतर अपराधों में एवं प्रतिबंधित कार्यवाहियों में लिप्त रहते हैं, ऐसे आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण प्रक्रिया हेतु भी प्रशिक्षण में अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिए गए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here