Home डेली न्यूज़ परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। समाज मे दान की परंपरा बहुत पुरानी है, जिसमें रक्तदान सर्वोपरि है और यदि रक्तदान उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा किया जाए तो इससे न केवल समाज को बल्कि युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि शनिवार को जिला परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने अपनी पत्नी रीनू सिंह के साथ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर डायलेसिस की मरीज कल्पना खरे के लिए रक्तदान किया है। श्री सिंह ने रक्तदान के बाद संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं भी रक्तदान के लिए आगे आ रही हैं, जिससे प्रेरित होकर उनकी पत्नी ने भी रक्तदान करने का निर्णय लिया था और इसके बाद उन्होंने पत्नी के साथ रक्तदान किया है। वहीं उनकी पत्नी श्रीमती रीनू सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए रक्तदान बेहद आवश्यक है, इससे पीडित की मदद तो होती ही है, साथ ही रक्तदान करने वाला भी स्वस्थ रहता है। इस मौके पर विक्की सहम्बी, आरटीओ ऑफिस के संजू चंसौरिया, अनिल खरे के अलावा ब्लड बैंक की पूजा और अंकित सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here