छतरपुर। बमीठा थाना अंतर्गत आने वाली चंद्रनगर चौकी क्षेत्र में छतरपुर-पन्ना मार्ग पर रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को चंद्रनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था लेकिन अस्पताल में स्टाफ न होने के कारण एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। राहगीर अखिलेश तिवारी के मुताबिक दोनों घायल ग्राम बमनौरा के रहने वाले हैं जो बाईक से पन्ना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रनगर के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाईक से उनकी टक्कर हो गई। चंद्रनगर के अस्पताल में घायलों को इलाज न मिलने को लेकर चंद्रनगर निवासी नरेंद्र पाठक व श्यामजी गुप्ता ने कहा कि चंद्रनगर स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से कोई डॉक्टर न होने के कारण लोगों को इसी तरह से परेशान होना पड़ता है।








