Home डेली न्यूज़ राजनगर सिविल न्यायालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान

राजनगर सिविल न्यायालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान

26
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। रविवार को सुबह 7.30 बजे सिविल न्यायालय राजनगर परिसर में न्यायाधीश विष्णु दुबे तथा नप.अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा की पहल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत साफ -सफाई की गई। उक्त अभियान में न्यायालय के सभी कर्मचारियों एवं नगर परिषद राजनगर के अमले द्वारा न्यायालय परिसर में सफाई की गई,साथ ही न्यायालय परिसर एवं अपने आस-पास की जगह को स्वच्छ रखने की शपथ ली गई। उक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ राजनगर की ओर से ग्रंथपाल रामखिलावन अहिरवार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य नीरज निरंजन, अधिकृत अधिवक्ता नगर परिषद राजनगर प्रिन्स अग्रवाल, न्यायालय के नाजिर जीतेन्द्र वाल्मीक, प्रकाश कुशवाहा बाबू, दिशांक दीक्षित, नगर परिषद से गौरव राय, सफाई प्रभारी चंदीराम पटेल, सफाई दरोगा मूलचंद रैकवार, सनी तिवारी, अरमान खान सहित सफाई अमला मौजूद रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here