Home डेली न्यूज़ उत्तरप्रदेश पुलिस के जवान की सड़क हादसे में मौत

उत्तरप्रदेश पुलिस के जवान की सड़क हादसे में मौत

144
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में पदस्थ पुलिस का एक जवान मध्यप्रदेश संविदा वर्ग-3 की परीक्षा देने के लिए गया था। परीक्षा के बाद जब जवान अपने साथी के साथ घर वापिस लौट रहा था तभी रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। मृत जवान मूलत: छतरपुर जिले का रहने वाला था, जिसका अंतिम संस्कार मंगलवार को उसके गृहग्राम किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले के रामनगर गांव का रहने वाला 27 वर्षीय धीरेन्द्र अरजरिया वर्तमान में उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में बतौर कांस्टेबल पदस्थ था। हाल ही में धीरेन्द्र ने मध्यप्रदेश संविदा वर्ग-3 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था। बीते रोज वह अपनी अपाचे बाईक से दोस्त प्रशांत पटैरिया के साथ सतना पेपर देने गया था। पेपर देकर घर वापिस आते वक्त सतना के महैर तिराहा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाईक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में धीरेन्द्र को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि प्रशांत मामूली रूप से जख्मी हुआ था। धीरेन्द्र को आनन-फानन में नागौद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। सतना जाने के दौरान रास्ते में धीरेन्द्र ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद धीरेन्द्र के शव को छतरपुर लाया गया, जहां जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here