Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में कुटी सरकार मंदिर से गया चोरी का सामान बरामद, चारों...

टीकमगढ़ में कुटी सरकार मंदिर से गया चोरी का सामान बरामद, चारों आरोपी दबोचे धार्मिक स्थलों को बनाया जा रहा आरोपियों द्वारा निशाना

207
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। जिले में एक साथ दो अलग-अलग मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई थी। एसपी की सूझबूझ और कुशल निर्देशन के चलते देरी पुलिस टीम सहित अन्य कर्मचारियों ने घटना का खुलासा करने के साथ ही घटना में शामिल चारों आरोपियों को धरदबोचा है। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंदिर चोरी का पर्दाफाश कर 04 आरोपी गिरफ्तार किए गए, वहीं चोरी गया माल बरामद किया। सनसनीखेज चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल सभी चारों आरोपियों को धरदबोचा है। पुलिस टीम के अथक प्रयास से आरोपियों को जिला छतरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार सहित चोरी गया मशरूका बरामद किया है। शातिर चोरों द्वारा रैकी कर घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के संबन्ध में दी गई जानकारी के मुताबिक थाना खरगापुर चौकी देरी क्षेत्रांतर्गत घटित मंदिर चोरी की गंभीर घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। बताया गया है कि 12 अक्टूबर 2025 को फरियादी सोनू तिवारी निवासी ग्राम पचेर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुटी सरकार धाम मंदिर ग्राम पचेर से अज्ञात चोरों द्वारा 11-12 अक्टूबर 2025 की रात्रि में किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर से लगभग 50-60 पीतल के घंटे, इनवर्टर, बैटरी, एम्प्लीफायर मशीन, साउंड सिस्टम, चांदी का मुकुट, तीन प्लास्टिक कुप्पे तेल एवं दानपेटी से 35 हजार रूपए नगद चोरी कर लिए गए हैं, जिस पर थाना खरगापुर में अपराध क्रमांक 290/2025 धारा-331(4), 305 बीएनएस का क़ायम किया गया । घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरगापुर एवं चौकी प्रभारी देरी सहित एक विशेष टीम गठित कर शीघ्र आरोपीगण की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की पतारसी की गई तथा संभावित स्थानों पर दबिश देकर दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण-
बताया गया है कि पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए जिन चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, उनमें राहुल पिता किलकोटी अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नया चंद्रपुरा थाना सिविल लाइन छतरपुर, पुष्पेन्द्र उर्फ पुस्सु पिता राम नारायण मिश्रा, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सौंरा थाना ओरछा रोड छतरपुर, अरशद पिता असगर मंसूरी उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14, संकट मोचन मोहल्ला थाना सिविल लाइन छतरपुर, जितेन्द्र उर्फ जीतू पिता भैयालाल कुशवाहा उम्र 40 वर्ष, निवासी बाईपास रोड बंदियन मोहल्ला थाना कोतवाली छतरपुर के नाम शामिल हैं। बताया गया है कि पुलिस द्वारा की गई पंूछतांछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। उनके कब्जे से मंदिर से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया है।
बरामद सामग्री-
चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने लगभग 50-60 पीतल के घंटे, इनवर्टर एवं बैटरी, साउंड सिस्टम एवं एम्प्लीफायर मशीन, दो प्लास्टिक कुप्पे तेल सहित चांदी का मुकुट, नगद 8430 रूपए, घटना में प्रयुक्त लाल रंग की अल्टो कार, कटर, लोहे की हथौड़ी एवं ग्राइंडर जप्त किया गया।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका-
इस उत्कृष्ट कार्यवाही में थाना प्रभारी खरगापुर निरीक्षक अंबर सिंह सिकरवार, चौकी प्रभारी देरी उप निरीक्षक चन्दन शाक्य, प्रधान आरक्षक अजय यादव, उप निरीक्षक मयंक नगाइच साइबर सेल, प्रधान आरक्षक रहमान खान साइबर सेल, आरक्षक अवनीश यादव, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, राम सिंह यादव, राज कुमार कुशवाहा, विक्रम सिंह कोरी, आरक्षक दीनदयाल कोंडर, रजत दांगी थाना कोतवाली तथा दीपक अहिरवार थाना मोहनगढ़ की भूमिका सराहनीय रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई है ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here