Home डेली न्यूज़ सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

55
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। सरस्वती हायर सेकंड्री स्कूल नौगांव में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को विद्यार्थियों एवं स्टाफ को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रास सचिव अनिरुद्ध सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. रविंद्र पटेल (बीएमओ नौगांव) एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश दीक्षित ने सीपीआर की तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीपीआर की समय पर और सही प्रक्रिया से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here