छतरपुर।न्यायालयों में लंबित मुकदमों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से मीडिएशन एवं लोक अदालतों के माध्यम से भी किया जाता है | न्यायालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण हर वर्ष लगभग 4 लोक अदालते आयोजित करता है | इसी तारतम्य में इस वर्ष की तीसरी लोक अदालत 13 सितम्बर को पुरे देश के साथ छतरपुर जिले में भी आयोजित की जाएगी |
जिला एवं तहसील स्तर पर लोक अदालतों का गढन अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा किया जाता है और उन्ही के द्वारा लोक अदालतों को मामलें आबंटित किये जाते है | लोक अदालतों के माध्यम से अधिक से अधिक मामलो का निराकरण हो सके इसलिए पुरे छतरपुर जिले में लगभग 28 से 30 लोक अदालतों का गठन किया जाता है |
पक्षकार एवं आमजन को लोक अदालत के बारे में जानकारी मिल सके, इसलिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण , राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी किया जाता है इसी तारतम्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव देहात के हाट बाजारों में पर्चे बटवाकर प्रचार किया जा रहा है |
दिनांक 5/8/25 को ईसानगर के साप्ताहिक हाट में पर्चे बटवाकर प्रचार किया गया









