Home डेली न्यूज़ बैंक के स्थापना दिवस पर कर्मचारियों ने रोपे एक सैकड़ा पौधे

बैंक के स्थापना दिवस पर कर्मचारियों ने रोपे एक सैकड़ा पौधे

66
0
Jeevan Ayurveda

बॉब अर्थ एवं ग्रीन ड्राइव के तहत गौशाला में हुआ पौधरोपण

छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम हमा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा द्वारा शनिवार को बैंक के 117 वें स्थापना दिवस पर स्टाफ द्वारा दयोदय पशु संवर्धन केंद्र (गौशाला) में बॉब अर्थ के अंतर्गत ग्रीन ड्राइव के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कुल 117 पौधे रोपकर कर्मचारियों ने उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।हमा ब्रांच के मैनेजर अनुराग वर्मा ने बताया कि 20 जुलाई को बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थापना हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की मंशा से पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदूषण को रोकने और वायुमंडल को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से शाखा के कर्मचारियों ने आम, कटहल, नींबू, संतरा जैसे फलदार तथा पीपल, बरगद, नीम जैसे ऑक्सीजन देने वाले कुल 117 पौधे लगाए। इस अवसर पर हैड कैशियर प्रदीप चौरसिया, सहायक प्रबंधक प्रशांत शर्मा, महेंद्र कुमार, प्रेम सिंह, सुरेंद्र अरुण सहित सभी बैंक कर्मी और गौशाला के कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here