छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के एक पुराने मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आहत एक पीडि़त न्याय की गुहार लगाने के लिए एसपी कार्यालय पहुँचा। पीडि़त ने आरोप लगाया कि नौ माह पहले हुई मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, लेकिन वर्तमान प्रधान से राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।ग्राम मिढ़का, पोस्ट चितहरी, थाना लवकुशनगर निवासी नरेन्द्र कुमार राजपूत ने आवेदन देते हुए बताया कि लगभग नौ माह पहले उनके परिवार के साथ मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था, लेकिन पुलिस आज तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विवाद वर्तमान प्रधान से है और राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीडि़त ने यह भी शिकायत की कि 181 हेल्पलाइन पर तीन बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद, पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे धमकाना शुरू कर दिया है। नरेन्द्र राजपूत ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने ही उनके परिवार से मारपीट की गई थी, और अब वह पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग कर रहे हैं।









