Home डेली न्यूज़ प्रधानाध्यापक को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

प्रधानाध्यापक को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

35
0
Jeevan Ayurveda

ईशानगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत माध्यमिक शाला गहरवार में शिक्षक विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। माध्यमिक शाला गहरवार के प्रधानाध्यापक हरिशंकर सोनी को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उपस्थित मुख्य रूप से हायर सेकेण्डरी स्कूल ईशानगर के प्राचार्य जेपी चौरसिया व हायर सेकेंडरी गहरवार व मड़ेलन पुरवा स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे। उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षक की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक हरिशंकर सोनी ने स्कूल में लंबे समय तक सेवा की है उनके कार्यकाल में विद्यालय का विकास हुआ है जो सराहनीय है। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य जेपी चौरसिया ने कहा कि प्राथमिक शाला हरिशंकर सोनी ने लगभग 10 वर्षों का कार्यकाल सकारात्मक रहा और इतने वर्षों के बाद उनकी विदाई इस विद्यालय से हो रही है। सेवानिवृत्त शिक्षक ने सभी को एकसूत्र में बांध कर चलने का जो काम किया है वही काम वर्तमान प्रधानाध्यापक को भी करना  चाहिए। विद्यालय समिति के सदस्यों की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक हरिशंकर सोनी  को शिक्षकों की ओर से शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। इधर छात्र छात्राओ ने भी शिक्षक को अपने स्नेह  उपहार भेंट किए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here