Home डेली न्यूज़ सिर्फ खेलों के लिए हो स्टेडियम का उपयोग

सिर्फ खेलों के लिए हो स्टेडियम का उपयोग

20
0
Jeevan Ayurveda

श्रीराम सीनियर सिटीजन क्लब ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

छतरपुर। सोमवार को श्रीराम सीनियर सिटीजन क्लब के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर शहर के पं. बाबू राम चतुर्वेदी स्टेडियम के संबंध में कलेक्टर पार्थ जैसवाल को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर एडीएम मिलिंद नागदेवे भी उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि छतरपुर नगर के स्टेडियम में तैयार किए गए खेल के मैदान आदि में शासन द्वारा करोड़ों रूपया खर्च किया गया है। जिसका उद्देश्य विभिन्न खेलों के लिए अच्छे खिलाडिय़ों को तैयार किया जाना है। जो छतरपुर के लिए एक अच्छी उपलब्धी है। आगे भविष्य में प्रान्तीय व राष्ट्रीय खेल भी यहाँ पर खेले जा सकेंगे। साथ ही स्टेडियम का उपयोग किसी भी स्थिति में सार्वजनिक कार्यों के लिए नही किया जाना चाहिए। अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उचित स्थानों पर व्यवस्था करने का प्रयास किया जाना उचित होगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here