Home डेली न्यूज़ जिला शिक्षा अधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का किया औचक...

जिला शिक्षा अधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

59
0
Jeevan Ayurveda

बक्सवाहा। पिछले लंबे समय से लगातार बक्सवाहा मुख्यालय समेत आसपास के गांव में संचालित शासकीय विद्यालयों से शिक्षकों की मनमानी की खबरें लगातार प्रकाशित हो रही थी जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एमके कोटार्य ने शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक बकस्वाहा विकासखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय में साफ सफाई और मध्यान्ह भोजन समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। वहीं बक्सवाहा बस स्टैंड स्थित कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की बहुचर्चित क्षतिग्रस्त इमारत का मुआयना किया जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को प्रपोजल बनाकर देने की बात कही जिसके बाद इमारत को डिस्पोज कराने की कार्यवाही की जा सके।स्कूल देर से पहुंचने वाले शिक्षकों की खैर नहींशिक्षकों के विद्यालय समय से नही पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचे ताकि बच्चों के शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके। वहीं उन्होंने बताया कि बीआरसी, डीपीसी, बीईओ के साथ साथ मेरे द्वारा लगातार निरीक्षण किए जाएंगे जो भी शिक्षक अनियमितताओं में लिप्त पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।श्री कोटार्य ने बताया कि कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बक्सवाहा का भी निरीक्षण किया गया जिसमें पाया कि कुछ कमरे क्षतिग्रस्त और ध्वस्त होने की कगार पर है। अगर इन्हें नहीं गिराया जाता तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि राज्य शिक्षा केंद्र के इंजीनियर से प्रपोजल बनाकर डिस्मेंटल की कार्यवाही के लिए मुझे दें जिसको हम पीडब्ल्यूडी को भेज सकें जिसके मूल्यांकन के बाद डिस्पोज कराने की कार्यवाही की जा सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here