Home डेली न्यूज़ प्रेम प्रसंग के चलते युवक को खिलाया जहरीला पदार्थ, परिजनों ने लगाए...

प्रेम प्रसंग के चलते युवक को खिलाया जहरीला पदार्थ, परिजनों ने लगाए आरोप

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। उप्र के महोबा जिला अंतर्गत अजनर थाना के ग्राम रगौली के रहने वाले अंकित यादव पुत्र चरण सिंह यादव 19 वर्ष ने राजनगर थाना क्षेत्र के गोमाखुर्द में जहर खाकर जान दे दी। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है। बताया जाता है कि युवक का गोमाखुर्द में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के पिता चरण सिंह और भाई रजनीश का आरोप है कि अंकित को जहर देकर मार दिया गया है।मृतक के भाई रजनीश ने बताया कि उसका भाई अंकित गोमाखुर्द में एक लड़की से प्यार करता था। दोनों एक-दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के परिजनों को यह शादी मंजूर नहीं थी इसी वजह से उन्होंने अंकित को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला है। रजनीश का आरोप है कि धर्म सिंह यादव, अनीस, आशा और अंजली ने उसके भाई की हत्या की है। उधर मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।इनका कहना-दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है तो इसके पीछे की वजह जानना जरूरी है और यदि किसी ने जहर देकर उसकी जान ली है तो इस पर भी जांच की जाएगी।सिद्धार्थ शर्मा, थाना प्रभारी राजनगर

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here