Home डेली न्यूज़ मेरी गली साफ गली अभियान की पोल खोल रही बस स्टेण्ड की...

मेरी गली साफ गली अभियान की पोल खोल रही बस स्टेण्ड की तस्वीरें

80
0
Jeevan Ayurveda

शहर के बस स्टेण्ड से हो रही छवि खराब

छतरपुर। छतरपुर नगर पालिका के द्वारा इन दिनों शहर में मेरी गली सबसे साफ गली अभियान चलाकर अखबारों में सुर्खियां बटोरी जा रही हैं लेकिन सच्चाई इससे अलग है। नगर पालिका के कर्मचारियों की खानापूर्ति के कारण शहर के बस स्टेण्ड पर इन दिनों कचरे के ढेर लगे हुए हैं। खासतौर पर बस स्टेण्ड क्रमांक 2 पर गंदगी का जो आलम है वह शहर की छवि खराब कर रहा है। यहां के दुकानदार भी नगर पालिका की लापरवाही से बुरी तरह परेशान हैं।बस स्टेण्ड क्रमांक 2 पर मोबाइल की दुकान संचालित करने वाले किशन सिंह निरंजन कहते हैं कि मिशन अस्पताल के बगल में जहां से महोबा रोड की बसों का प्रवेश होता है उस मोड़ को नगर पालिका ने कचरे का मोड़ बना दिया है। यहां नगर पालिका के कर्मचारी ही मोहल्ले से निकला हुआ कचरा फेंककर चले जाते हैं। दिन भर इस कचरे में दर्जनों मवेशी खाना तलाशते रहते हैं जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक अन्य दुकानदार अमित साहू ने बताया कि बस स्टेण्ड क्रमांक 2 पर लगभग 50 मीटर तक कचरा ही कचरा पड़ा रहता है। यहां से निकलने वाले लोगों को अपने चेहरे पर कपड़ा लगाना पड़ता है। ग्राहक भी यहां की दुकानों पर नहीं रूकते। नगर पालिका यदि इस दिशा में ध्यान नहीं देती तो इससे लगातार शहर की छवि खराब हो रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here