Home डेली न्यूज़ विश्व थैलीसीमिया दिवस पर ब्लड बैंक में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विश्व थैलीसीमिया दिवस पर ब्लड बैंक में आयोजित हुआ कार्यक्रम

33
0
Jeevan Ayurveda

डॉ.श्वेता गर्ग ने थैलीसीमिया से पीडि़त बच्चे के लिए किया रक्तदान
छतरपुर। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने बताया कि  8 मई को विश्व थैलीसीमिया दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड बैंक प्रभारी डा श्वेता गर्ग व स्टाफ और समाजसेवियों द्वारा मिलकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थैलीसीमिया और स्किल सेल से पीडि़त बच्चों एवं उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सम्मानित कर उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर ऋषि अग्रवाल 15, वर्ष शिवकुमार यादव 12 वर्ष,अशोक वीर 8 वर्ष, लकी बाजपेयी 12 वर्ष और विकास अग्रवाल 16 वर्ष थैलीसीमिया वाले बच्चे उपस्थित रहे। इसी क्रम में डा श्वेता गर्ग द्वारा लवकुशनगर निवासी रामबली यादव के 12 वर्षीय पुत्र शिवकुमार जो थैलीसीमिया रोग से पीडि़त है उनके लिए रक्तदान किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ऐसे बच्चे जिनका जीवन रक्त पर ही निर्भर होता है उन्हें प्रतिमाह एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता होती है तब ही उनकी सांसे चल पाती है। उनके परिजनों के लिए रक्त का इंतजाम करना संभव नहीं हो पाता। अत: उनके लिए हम और आप जैसे स्वस्थ लोग जो ब्लड देते है वही उनके काम आता है इसीलिए एक डाक्टर होने के नाते मेरा सभी से आग्रह है कि नियमित रूप से रक्तदान करें जिससे थैलीसीमिया रोगी जैसे बच्चों का जीवन सुरक्षित बना रहे। आज के आयोजन में ब्लड बैंक स्टाफ, पैथालॉजी स्टाफ और समाजसेवी संस्था आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान उपस्थित रहे। सभी ने थैलीसीमिया रोग से पीडि़त बच्चों के लिए रक्तदान करने का संकल्प लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here