Home डेली न्यूज़ मां सरस्वती को नमन कर बच्चों ने सजाई विज्ञान और कला प्रदर्शनी

मां सरस्वती को नमन कर बच्चों ने सजाई विज्ञान और कला प्रदर्शनी

21
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शीलिंग पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन, हवन, भजन पुस्तक पूजा का मनोहारी आयोजन किया गया। विद्या की देवी मां शारदे को नमन करते हुए विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर तरह तरह के वर्किंग एवं नॉन वर्किंग मॉडल विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए और उनका प्रस्तुतिकरण सार्थक तरीके से किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन से किया गया। शिक्षकों के साथ साथ अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में उप प्राचार्य श्रीमती ख्याति चतुर्वेदी, ऑफिस सुपरेन्टेन्डेन्ट सुषमा त्रिपाठी, वरिष्ठ शिक्षिका संध्या श्रीवास्तव, शोभा जैन, शैफाली श्रीवास्तव, मोहनी खरे, समीक्षा तिवारी, योगेश कौशिक, महेंद्र कुशवाहा और रोहित नामदेव संजय अवस्थी उपस्थित रहे। विद्यालय के एमडी संजीव आर नगरिया ने बसंत पंचमी की शुभकामनाओं के साथ विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों की सराहना की साथ ही पुलवामा के शहीदों को नमन किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here