Home डेली न्यूज़ जंगल में भालू ने किया हमला, किसान गंभीर रूप से घायल

जंगल में भालू ने किया हमला, किसान गंभीर रूप से घायल

54
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के भोगरा जंगल में शनिवार को एक जंगली भालू ने एक किसान पर हमला कर दिया। पत्ती बांधने वाली रस्सी को बनाने लिए आवश्यक सामग्री तोडऩे के लिए किसान जंगल में गया था जहां भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
शाहगढ़ निवासी भागीरथ अहिरवार पिता गुमान ने बताया कि उसे पत्ती बांधने वाली रस्सी बनानी थी, जिसके लिए आवश्यक सामग्री लेने के लिए वह शनिवार की सुबह भोगरा जंगल में गया था। दोपहर करीब 12 बजे, जब वह जंगल में अकेला था तभी एक जंगली भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू ने भागीरथ के चेहरे, सीने, और हाथ-पैर पर गहरे जख्म दिए हैं। भागीरथ ने बताया कि हमले के दौरान वह करीब 10 मिनट तक मौत से जूझता रहा, वह पल जिंदगी भर नहीं भूलूंगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर भालू को भगाया और भागीरथ को जंगल से बाहर निकाला।  भागीरथ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर पर गहरे घाव हैं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत गंभीर है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here