Home डेली न्यूज़ मारपीट करने वाले फरार आरोपी देशराज पाल को किया गिरफ्तार

मारपीट करने वाले फरार आरोपी देशराज पाल को किया गिरफ्तार

27
0
Jeevan Ayurveda

पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

छतरपुर। पुलिस द्वारा फरार वांछित अपराधियों, इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मऊ के खेत के पास माह फरवरी में कुछ लोगों द्वारा रास्ता रोककर एक दुकानदार के साथ मारपीट संबंधी रिपोर्ट पर थाना महाराजपुर में भारतीय दंड विधान एवं एससी एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के तीन आरोपियों लखन पाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम पुतरी, रानू उर्फ प्यारे लाल पाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम हर्रई थाना महाराजपुर एवं संतोष पाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम कोटा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर व बांस के डंडे बरामद किए गए थे। संबंधित मुख्य आरोपी देशराज पाल की तलाश की जा रही थी। उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी देशराज पाल निवासी ग्राम मऊ को थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरभि शर्मा, सउनि बी.एस.ठाकुर, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह, अजीम खान, आरक्षक रीतेश ओझा, विवेक पाठक, रावेन्द्र तिवारी, हरदेव कुशवाहा, जयकुमार, ओमप्रकाश की भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here