Home डेली न्यूज़ नए आंगनवाड़ी भवन का हुआ लोकार्पण

नए आंगनवाड़ी भवन का हुआ लोकार्पण

45
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर। जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनगौर में 9 लाख 50 हजार की लागत से बनाए गए आंगनवाड़ी भवन का गत रोज अनुविभागीय अधिकारी बिजावर विनय द्विवेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिजावर अंजना नागर और अनगौर सरपंच अनिमेष मिश्रा ने लोकार्पण किया। इस नए भवन में तीन कमरों के अलावा प्रसाधन केन्द्र और बाउंड्री वॉल शामिल है। लोकार्पण के उपरांत अतिथियों ने आंगनवाड़ी केन्द्र का अवलोकन करते हुए कार्यकर्ताओं को ठीक ढंग से संचालन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपयंत्री हरिश्चन्द्र नायक, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here