Home डेली न्यूज़ विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन की छत से गिरा मजदूर, हुई मौत

विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन की छत से गिरा मजदूर, हुई मौत

74
0
Jeevan Ayurveda

पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरईया मार्ग पर निर्माणाधीन महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नए भवन की छत से एक मजदूर गिर गया, जिस कारण से उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि घटना के वक्त मजदूर, इमारत की दूसरी मंजिल पर पुट्टी लगाने का कार्य कर रहा था, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू पुत्र कुमकुम नागवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी शाहपुर जिला सागर, शहर के गुरईया मार्ग पर निर्माणाधीन महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय भवन की दूसरी मंजिल पर रात करीब 2 बजे पुट्टी लगाने का कार्य कर रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण बबलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी सुबह 6 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भतीजे बलराम नागवंशी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बबलू मजदूरी करने के लिए छतरपुर आया था। सोमवार की सुबह उनके साथियों द्वारा फोन पर घटना की सूचना दी गई जिसके बाद परिवार के लोग छतरपुर पहुंचे। वहीं महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशवंत पटेल से जब घटना के संबंध में बात की गई तो उन्होंने जानकारी न होने और ठेकेदार से बात कर मामले को संज्ञान में लेने की बात कही।इनका कहनाविश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन में कार्य करते समय पैर फिसलने से मृतक के जमीन पर गिरने और मौत होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।वाल्मीकि चौबे, थाना प्रभारी, थाना सिविल लाइन

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here