
आवारा पशुओं को सड़कों से गौशालाओं में शिफ्ट करने के कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को टी.एल. प्रकरणों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री जैसवाल ने आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने के संबंध में समीक्षा करते हुए एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर को सख्त रूप से एक हफ्ते में फोरलेन से पशुओं को हटाने के संबंध में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें। साथ ही निरंतर रूप से पेट्रोलिंग वाहन चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई पीडी दुर्घटना से किसी भी पशु की मृत्यु होने पर व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि एक भी आवारा पशु सड़कों पर न दिखें सभी को गौशालाओं में भेजें।कलेक्टर ने रोगी कल्याण समिति के तहत शव वाहनों की दरें निर्धारित नहीं होने, कानून प्रावधानों का प्रदर्शन नहीं करने सहित पास व्यवस्था लागू नही करने के संबंध में एसडीएम छतरपुर एवं सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।टीएल की जानकारी अपलोड नहीं करने पर प्रभारी सहित 5 सीएमओ को नोटिसकलेक्टर ने टीएल के प्रकरणों को पोर्टल में अपलोड न करने पर प्रभारी अधिकारी टीएल को कारण बताओ नोटिस एवं टीएल लिपिक का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण अनिवार्य रूप से करें। कलेक्टर ने टीएल पत्रों पर जानकारी अपडेट नहीं करने एवं फायर सेफ्टी के संबंध में प्रमाण पत्र नहीं प्रस्तुत करने पर सीएमओ महाराजपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने टी.एल. प्रकरण के संबंध में जानकारी अपडेट नहीं करने पर सीएमओ लवकुशनगर, चंदला, गौरिहार, सटई का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमओ हरपालपुर को बिना अनुमति के अवकाश पर चले जाने पर उक्त अवधि का वेतन काटने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने अतिथि शिक्षक वर्ग 2 के संबंध में जांच प्रतिवेदन संबंधित को तत्काल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही अभी तक जांच लंबित रखने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आदिम जाति कल्याण विभाग को कलेक्टर ने प्री मैट्रिक स्कूल छात्रवृत्ति के शत प्रतिशत भुगतान के संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।उन्होंने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों को लक्ष्यानुसार एक सप्ताह में महिला बाल विकास विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए और समस्त जनपद सीईओ को निजी एवं शासकीय कूपों का सर्वे कराते हुए जाली लगे एवं मुंडेर वाले कूपों की जानकारी भेजने के निर्देश दिए। साथ ही अभियान के रूप में मुंडेर बनवाने या जाली लगवाने का कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश देते हुए कहा कि हर हफ्ते शासकीय एवं निजी कूपों में मुंडेर बनाने की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने शासकीय भवन में सोलर प्लांट लगाए जाने के निर्देश दिए।









