Home डेली न्यूज़ छतरपुर पहुंचे करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष, हुआ स्वागत

छतरपुर पहुंचे करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष, हुआ स्वागत

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सोमवार को करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह छतरपुर में आयोजित संगठन के 18वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर करणी सेना के पदा?धिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मीडिया से बात करते श्री सिंह ने कहा कि करणी सेना सर्व हिंदु समाज के लिए कार्य कर रही है, इस समय में पूरे देश में करणी सेना से मजबूत अन्य कोई संगठन नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को सशक्त कराने के लिए करणी सेना द्वारा सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने एक विवादित बयान भी दिया। अनुराग प्रताप सिंह ने कहा कि करणी सेना व्यक्ति के स्वभाव के मुताबिक उसे समझाती है, जिसे प्रेम की भाषा में समझ आती है उसे प्रेम से और जिसे जूतों की भाषा समझ में आती है उसे जूतों से।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here