छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना राजनगर पुलिस को भ्रमण के दौरान ग्राम रखैलपुरवा, पिपट के एक घर के सामने अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पहुंचकर घर के सामने रखी 19 पेटी, 171 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 120000 रुपए से अधिक बरामद की गई। अवैध शराब में संलिप्त फरार आरोपी के विरुद्ध थाना राजनगर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजनगर निरीक्षक परशराम डाबर, स.उनि. समीम उल हक, प्र.आर विक्रम रेले, आरक्षक शिवकुमार, संजय सिंह, अंकित, म.आर. नीतू एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।










