Home डेली न्यूज़ खनिज विभाग ने पकड़े अवैध रेत से भरे 3 ट्रैक्टर

खनिज विभाग ने पकड़े अवैध रेत से भरे 3 ट्रैक्टर

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रेत के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की मंशा से खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को खनिज विभाग की टीम ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे 3 ट्रैक्टरों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है। खनिज विभाग के अशोक दुबे ने बताया कि शहर के सटई रोड पर ट्रैक्टर से रेत परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी, जिसे संज्ञान में लेकर उन्होंने अपनी टीम के साथ दबिश दी और दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ा। टीम को देखकर दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से भाग गए थे, जिसके चलते ट्रैक्टरों को जब्त कर सिविल लाइन थाने में रखवाया गया है। इसी तरह टीम ने एक अन्य सूचना के आधार पर सटई थाना क्षेत्र में रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ा गया। उक्त ट्रैक्टर का चालक भी वाहन छोड़कर भाग गया था, जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर सटई थाना में रखवाया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here