खजुराहो। अंबेडकर जी के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो स्थित अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को हम सभी उनकी महान सेवाओं और आदर्शों को स्मरण कर श्रद्धापुष्प अर्पित करते हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि अंबेडकर जी ने भारत को समानता, न्याय और भाईचारे की मजबूत नींव दी है। उनके विचार आज भी देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, छतरपुर विधायक ललिता यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, खजुराहो नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार पप्पू अवस्थी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के मिशन और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। खजुराहो में आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा पूर्ण गरिमा और शांति के साथ संपन्न हुई।










