Home डेली न्यूज़ विधायक राजेश शुक्ला के प्रयासों से बिजावर को मिलेगी बिजली संकट से...

विधायक राजेश शुक्ला के प्रयासों से बिजावर को मिलेगी बिजली संकट से मुक्ति

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले की बिजावर तहसील के अंतर्गत आने वाले बिजावर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आज का दिन विकास की नई किरण लेकर आया है। विद्युत विभाग की कार्य योजना 2025-26 के तहत बिजावर के 33/11 केव्ही उपकेंद्र में स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दिया गया है। इस क्षमता वृद्धि के बाद अब क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से निजात मिल सकेगी और उच्च गुणवत्ता वाली निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।इस क्षमता वृद्धि का सीधा लाभ बिजावर शहर के साथ-साथ आसपास के लगभग 15 ग्रामों डाही, बक्सोही, अमरपुरा, महुआझाला, रगौली, नयागांव, हटवाहा, पिपट, पनागर, जसगुवां, और टपरियन- को मिलेगा। इन क्षेत्रों के लगभग 6000 उपभोक्ताओं को अब खेती-किसानी और घरेलू कार्यों के लिए भरपूर बिजली मिल सकेगी। कार्यपालन अभियंता सर्वेश शुक्?ला ने बताया कि यह अपग्रेडेशन तकनीकी रूप से बेहद सफल रहा है और इससे ग्रिड पर पडऩे वाला अतिरिक्त भार कम होगा। पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि का यह कार्य क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्?ला (बब्?लू भैया) के विशेष प्रयासों और अधीक्षण अभियंता छतरपुर एस.बी. सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री सर्वेश शुक्ला (संभाग बिजावर), कार्यपालन अभियंता (एसटीसी-एसटीएम) प्रशांत वैद्य, सहायक अभियंता एस.के. जैन, सहायक अभियंता श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव और विभाग का समस्त अमला उपस्थित रहा।उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से कलेक्टर पार्थ जैसवाल की जनसुनवाई में डोंगरमाली और आसपास के क्षेत्रों से विद्युत आपूर्ति को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने युद्ध स्तर पर कार्य कर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता दोगुनी की है। इस अवसर पर मौजूद 50 से 60 उपभोक्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए विद्युत विभाग की तत्परता और समर्पण की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की उपलब्धता बढऩे से अब क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here