Home डेली न्यूज़ छतरपुर में चौपाल लगा रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

छतरपुर में चौपाल लगा रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर में चल रहीं विभिन्न गतिविधियों पर जनता के साथ विचार-विमर्श करने की मंशा से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा छतरपुर गौरव चौपाल लगाई जा रही हैं। इस चौपालों के माध्यम से श्री सिंह शहरवासियों से विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसी क्रम में बीती शाम पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने शहर के देरी पर गौरव चौपाल लगाई, जिसमें स्थानीय रहवासियों के साथ देशी व्यंजन ठडूला खाते हुए उन्होंने शहर की धरोहरों के रख-रखाव, परंपराओं और शहर में बढ़ रहे अपराध पर चर्चा की। श्री सिंह ने कहा कि इन दिनों शहर में अपराधिक गतिविधियां बढ़ रहीं हैं, जिस पर पलिस-प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने शहर में फैली अव्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए शहर को सुंदर बनाने के लिए आम लोगों से सुझाव भी लिए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here