Home डेली न्यूज़ मजदूरी के पैसे मांगे तो मालिक ने घर में घुसकर पीटा

मजदूरी के पैसे मांगे तो मालिक ने घर में घुसकर पीटा

74
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम नदगांय कला में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। घायल युवक का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति से उसने अपनी मजदूरी के पैसे मांगे थे, जिससे नाराज होकर उक्त व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट की है।
जिला अस्पताल में भर्ती नदगांय कला निवासी अमोल यादव ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी पर गांव के सुनील यादव का ट्रैक्टर चलाता है। बीते रोज अमोल ने सुनील से अपनी मजदूरी के पैसे मांगे थे, जिससे नाराज होकर सुनील यादव और बिहारी यादव ने घर में घुसकर लाठी-डंडों तथा कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में अमोल को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बीच-बचाव करते वक्त अमोल का भाई रोहित भी घायल हुआ है। अमोल के मुताबिक वह ईशानगर थाने में रिपोर्ट करने गया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here