Home डेली न्यूज़ गरौली में जमीन विवाद को लेकर मारपीट

गरौली में जमीन विवाद को लेकर मारपीट

28
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम गरौली में सोमवार सुबह लगभग 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मोर्चा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष राजेश यादव पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजेश यादव अपने निर्माणाधीन मकान का कार्य देखने पहुंचे थे, तभी गांव के ही राजू यादव, अमन सिंह यादव, गुलाब सिंह यादव, लक्ष्मी प्रसाद यादव, रिंकू यादव, सोनू यादव सहित 4-5 महिलाओं ने कथित रूप से घात लगाकर उन पर हमला कर दिया।बताया गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों, सब्बल और कुल्हाडिय़ों से हमला किया, जिसमें राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे उनके छोटे भाई विक्रम यादव पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान जब कृष्णकांत, माधव यादव, धर्मेंद्र और ललन नारायण बचाव हेतु आगे बढ़े तो उन पर भी जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। हमले में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।घायलों को तत्काल नौगांव अस्पताल लाया गया, जहां बीएमओ डॉ. रविंद्र पटेल, डॉ. गुप्ता सहित मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर हालत देखते हुए परिजन उन्हें आगे झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए।घटना की जानकारी लगते ही नौगांव थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा होना सामने आया है। जिस भूमि पर राजेश यादव का मकान निर्माण हो रहा था, उस पर आरोपियों का भी दावा बताया जा रहा है, जिसके चलते पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here