
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र में बीती रात टैक्सी और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को बमीठा अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम धमना निवासी मिजाजी प्रजापति उम्र 25 वर्ष और नीरज प्रजापति उम्र 22 वर्ष किसी काम से बमीठा आए थे। यहां से वापिस जाने के दौरान रात करीब 9 बजे बमीठा ओवरब्रिज के समीप उनकी बाइक टैक्सी से टकरा गई। दुर्घटना में मिजाजी और नीरज दोनों घायल हो गए, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने उन्हें बमीठा के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।









