Home डेली न्यूज़ रेलवे ट्रैक के पास पड़ी मिली हाथ-पैर से बंधी महिला

रेलवे ट्रैक के पास पड़ी मिली हाथ-पैर से बंधी महिला

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार की सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर ढड़ारी गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पास एक 30 वर्षीय महिला संदिग्ध हालत में पड़ी मिली, जिसके हाथ, पैर और मुंह बंधे हुए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला की पहचान बिजावर थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव की जयंती राजपूत के रूप में हुई है, वह मूल रूप से दमोह जिले की रहने वाली है। उसकी शादी 14 फरवरी 2014 को भरतपुर गांव के भारत राजपूत से हुई थी और उसके पहली शादी से तीन बच्चे हैं। बिजावर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उक्त महिला द्वारा पूर्व में कई थानों में गंभीर आरोपों के तहत मामले दर्ज कराए गए हैं, जिनमें दमोह में गैंगरेप (धारा 376 डी), बड़ामलहरा में धारा 354, गुलगंज में धारा 376 और बिजावर में मारपीट का एक मामला शामिल है। इतना ही नहीं महिला के खिलाफ भी बिजावर में मारपीट का एक मामला दर्ज है। उसने 22 मई 2025 को एसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट में भरतपुर गांव के सरपंच और सचिव पर दुष्कर्म व मारपीट के आरोप लगाए थे, जिसका बाद में समझौता हो गया था। बहरहाल जिला अस्पताल में डॉ. आशीष शुक्ला द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया है, और अब प्रसूता वार्ड में डॉ. निधि खरे की देखरेख में वह भर्ती है।
इनका कहना
महिला की मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल की जांच में जुटी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बरत रही है।
बाल्मिक चौबे, थाना प्रभारी, सिविल लाइन

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here