Home डेली न्यूज़ बांध के पानी से प्रभावित हो रहा जनजीवन


बांध के पानी से प्रभावित हो रहा जनजीवन

66
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को नौगांव जनपद की ग्राम पंचायत कुर्राहा के गर्रापुरवा और छोटा गनेशपुरा से आए ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि उर्मिल बांध के पानी से गांव के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आवेदन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।
ग्रामीण धीरेन्द्र यादव, महेन्द्र सिंह यादव आदि ने बताया कि ग्राम गर्रापुरवा-छोटा गनेशपुरा लिंक रोड पर बने उर्मिल बांध के पुल पर करीब 3 फिट पानी भरा है और गांव में भी पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। छोटे बच्चे पढने नहीं जा पा रहे हैं, यदि कोई बीमार हो जाये तो अस्पताल पहुंचने में परेशानी हो रही है, किसान अपने खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। गांव के बच्चे करीब 15 दिनों से स्कूल नहीं पहुंच सके हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि उर्मिल बांध का पानी खाली कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को उक्त समस्या से निजात मिल सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here