
खजुराहो। राजनगर के सत्ती की मढिय़ा परिसर स्थित मनु मेडिकल स्टोर्स के सामने बच्चों तथा स्किन से संबंधित बीमारियों का नि:शुल्क शिविर लगाकर 63 मरीजों का इलाज किया गया। संदीप सोनी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ.यू.एस.पटेल ने मंगलवार को शिविर लगाकर बच्चों तथा स्किन से संबंधित मरीजों का नि:शुल्क इलाज करके परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि वे महीने में दो बार शिविर लगाकर लोगों का नि:शुल्क इलाज करेंगे। उक्त शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने परामर्श लिया।








