छतरपुर। सोमवार को जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार की अध्यक्षता में टीएल प्रकरणों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम सहित जनपदों के सीईओ एवं निकायों के सीएमओ एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती परिहार ने बारिश से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति एवं बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग, होमगार्ड, जनपद एवं नगरीय निकायों को निर्देशित किया है कि पानी से बचाव एवं राहत कार्य से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा पुल-पुलियों पर पानी होने एवं नदी नालों के उफान पर होने से मार्गा में बैरिकेडिंग करें और आवश्यक सावधानियों से जुड़ी जानकारी चस्पा करवाएं। सीईओ जिला पंचायत ने समग्र से आधार ई केवायसी की समीक्षा करते हुए लवकुशनगर, राजनगर, नौगांव एवं बक्सवाहा सीईओ की खराब प्रगति होने पर हर हफ्ते लंबित निराकरण करने और डुप्लीकेट समग्र को डिलीट किए जाने की कार्यवाही के लिए निर्देश दिए एवं सटई सीएमओ को समग्र ई केवायसी में प्रगति न आने पर पीओ डूडा को नोटिस जारी करने एवं निकायों को 10 दिवस में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
आयुष्मान कार्ड में प्रगति बढ़ाने के निर्देश
70 प्लस आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए सीईओ जिपं ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को 1 सप्ताह में प्रगति संबंधी जानकारी न दे पाने पर शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए और निकायों के सीएमओ को हर वार्ड एवं जनपदों के सीईओ को हर पंचायत में हर दिन आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बक्सवाहा सीएमओ की खराब प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की।
आधार एवं जाति प्रमाण बनाने स्कूलों में कैंप लगाने के निर्देश
जिपं सीईओ ने स्कूल स्तर पर कैम्प लगाकर एसडीएम, डीईओ एवं डीपीसी को जाति प्रमाण पत्र आदि बनवाए जाने के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही डीपीसी, बीओ एवं बीआरसी की बैठक लेकर स्कूल में कैम्पों की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम एवं सीएस मॉनिट पर लंबित शिकायतों के निराकरण के प्रतिवेदन भेजने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। राजस्व के न्यायालय में लंबित कंटैम्प्ट कैसेस में एसडीएम छतरपुर, डीपीसी एवं फॉरेस्ट विभाग के संबंधित अधिकारी को 1 हफ्ते जबाव लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही जीर्णशीर्ण आंगनवाड़ी भवन ना होने के संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के डीपीओ महिला बाल विकास को निर्देश दिए।
बसों में ओवरलोडिंग के संबंध में कार्यवाही के निर्देश
सीईओ जिला पंचायत ने आरटीओ द्वारा बिना परमिट, बिना बीमा, ओवरलोडिंग, ओवरहाइट एवं स्कूली वाहनों की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही विगत 3 वर्षों के थानेवार हिट एंड रन के लंबित प्रकरणों में इस हफ्ते निराकरण कराने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए मई माह की विभागवार ग्रेडिंग रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए खेल युवा कल्याण विभाग की षिकायत लंबित होने पर एवं ठीक से जानकारी नही होने पर नेहरू युवा केन्द्र एवं पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग के संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि कोई भी विभाग ए ग्रेड से नीचे ना रहे एवं श्रम विभाग की संबंधित शिकायत का निराकरण कराए जाने के लिए जनपद सीईओ को निर्देशित किया और कहा कि शीघ्र निराकरण ना होने पर कार्यवाही की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ ने निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में स्वास्थ्य विभाग के डीएचओ को भी कड़े शब्दों में लंबित शिकायतों के निराकरण करने और निराकरण समयसीमा में नहीं होने पर संबंधित बीएमओ पर भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सी ग्रेड में रहने वाले बीएमओ को नोटिस देने के निर्देश दिए एवं स्कूल शिक्षा विभाग को प्राथमिकता से शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में डाईट प्राचार्य के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही डी ग्रेड वाले बीओ को नोटिस देने के निर्देष। 1000 दिवस से अधिक की शिक्षा विभाग की लंबित शिकायत में चेतावनी दी कि शिकायत का निराकरण शीघ्र करें अन्यथा कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। समाधान ऑनलाइन की शिकायत में सभी सीईओ, सीएमओ, एसडीएम, ऊर्जा एवं संबंधित विभाग जल्द से जल्द शिकायत का निराकरण कराएं।
पौधरोपण के लिए बड़े एरिया को चिन्हित कर तैयारी करने के निर्देश
सीईओ जिला पंचायत ने सभी सीईओ, सीएमओ को निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान में प्लांटेशन की तैयारियों के लिए बड़े एरिया को चिन्हित कर गड्ढे, जगह चिन्हित करने, अतिक्रमण मुक्त कार्यवाही एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें और उन्होंने सभी एसडीएम को सीईओ एवं सीएमओ के प्लांटेशन की तैयारी के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर हफ्ते प्लांटेशन के लिए गड्ढे तैयार करें और जानकारी साझा करें। उन्होंने बिलहरी में लीकेज टंकी को सुधारने के लिए ईई पीएचई को निर्देश दिए।
फोरलेन के दोनों ओर जाली का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ ने गौवंश जिनके रोड पर आने से दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है उसके लिए सीईओ एवं सीएमओ को उन्हें गौशालाओं में भेजने एवं एनएचएआई विभाग को प्राथमिक तौर पर खजुराहो बमीठा मार्ग एवं नौगांव मार्ग पर तार फेंसिंग करने के निर्देश दिए। जिसकी सभी एसडीएम को मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।









