छतरपुर। जिला प्रशासन छतरपुर के निर्देशन में वर्षा से उत्पन्न होने वाली आपात की विषम परिस्थितियों एवं बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए बूढ़ा बांध छतरपुर में होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के जवानों को रविवार को प्रशिक्षण दिया गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विषम परिस्थितियों से एवं बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए बुढ़ा बांध छतरपुर में होमगार्ड, एसडीआरएफ जवानों एवं आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें जवानों को तैराकी, रिंग फेंकना, वोट चालन तथा डूबते हुए व्यक्ति को बचाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई तथा मॉक ड्रिल कराया गया। साथ ही बाढ़ उपकरणों का उपयोग एवं उनके रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण प्लाटून कमांडर विनीत तिवारी के नेतृत्व में दिया गया।










