Home डेली न्यूज़ अटल जी की योजना को प्रधानमंत्री मोदी ने किया साकार – सीआर...

अटल जी की योजना को प्रधानमंत्री मोदी ने किया साकार – सीआर पाटील

132
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो के मेला ग्राउंड में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटील मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की नदी जोड़ो अभियान की परिकल्पना को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार कर बुंदेलखंड अंचल को केन-बेतवा लिंक परियोजना के रूप में एक ऐतिहासिक सौगात दी है।सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खजुराहो मेला ग्राउंड में आज खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की राजनगर एवं चंदला विधानसभा के खिलाडिय़ों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में विजेता टीमें 25 दिसंबर को पन्ना में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले फाइनल मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने उद्घाटन भाषण दिया। विधायक अरविंद पटेरिया ने अपने संबोधन में सांसद विष्णु दत्त शर्मा के प्रयासों से हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण योजना के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड के लिए वरदान सिद्ध होगी। इससे क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी, किसानों को खेतों तक पानी मिलेगा, समृद्धि आएगी और पलायन रुकेगा। उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के खजुराहो आगमन व खेल महोत्सव में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटील ने अपने संबोधन में कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे वर्ष 2030 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस योजना से किसानों को व्यापक लाभ मिलेगा और क्षेत्र में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक खिलाडिय़ों ने पंजीकरण कर सहभागिता की है, जिससे ग्रामीण अंचलों से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरेंगे और प्रधानमंत्री का ओलंपिक पदक जीतने का सपना साकार होगा।इस अवसर पर विजयराघवगढ़ (कटनी) के विधायक संजय पाठक, राज्य मंत्री वन एवं पर्यावरण दिलीप अहिरवार, नगर परिषद खजुराहो अध्यक्ष अरुण कुमार (पप्पू) अवस्थी, सांसद खेल महोत्सव के लोकसभा सह-संयोजक सिद्धार्थ शंकर सिंह बुंदेला, पंकज पांडे, राजनगर विधानसभा संयोजक शैलेंद्र यादव, बमीठा सरपंच सनत मंजू जैन, पार्षद मोंटी अग्निहोत्री, कमलेश उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय अटवाल एवं श्याम बाबू त्रिवेदी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सिद्धार्थ शंकर सिंह बुंदेला द्वारा किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here